खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी 25 फरवरी 2022 (सूचना) – जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने यूक्रेन के विवाद को देखते हुये जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन यूक्रेन मे फंसे हुये हैं जिनके स्वदेश वापसी के लिए सहायता/सूचना हेतु जनपद स्थित कंट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचना उपलब्ध करा सकते है। उन्होने बताया कि यूक्रेन मे रह रहे परिजन का नाम व पासपोेर्ट नम्बर, यूक्रेन मे कहां पर निवासरत हैं उसका पता, दूरभाष, मोबाइल नम्बर व ईमेल के साथ ही परिजन से रिश्ता सम्बन्धी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 100,112, पुलिस कन्ट्रोल रूम डीसीआर नम्बर 05942-235847, आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 05942-231178/231179/231181 व टोल फ्री नम्बर 1077 तथा ई-मेल आई डी [email protected], deocnainital@gmail. com,[email protected] पर उपलब्ध करा सकते हैं ताकि जनपद मे प्राप्त सूचना यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराई जा सके।
‐—————————————-

You cannot copy content of this page