खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर  सैनिक कालोनी में चिकित्सक और पत्नी के शव बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मिले हैं । मृतक दंपत्ति की एक पुत्र व एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की पत्नी असाध्य बीमारी से ग्रसित थी । जिस कारण पति पत्नी तनाव में थे । आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने इसी कारण आत्महत्या की हो ।

ALSO READ:  देवशयनी एकादशी (तुलसी एकादशी), तिथि,मुहूर्त एवं महत्व, आलेख ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ।

आज सुबह सैनिक कालोनी 50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में उनका पुत्र इशान आज सुबह जब उठा तो काफी देर तक जब उसके माता-पिता नहीं उठे। कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

You missed

You cannot copy content of this page