खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर के सूखाताल क्षेत्र में रास्ते के सामने गैस सिलेंडर के वाहन को खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय निवासी और पिकअप चालक के बीच कहासुनी हो गई । कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई जिसमें एक युवक चोटिल हो गया जिसे उपचार के लिए बीडी पांडे ने अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के सूखाताल क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर गैस सिलेंडर वाहन चालक ने अपना पिकअप खड़ा कर दिया । जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा रास्ते से पिकअप को हटाने के लिए कहा गया तो वाहन चालक ने स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता शुरू कर दी । वहीं स्थानीय एक युवक के साथ वाहन चालक की कहासुनी इतनी बड़ी कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद गुस्से में आए वाहन चालक द्वारा फेंका गया सिलेंडर स्थानीय युवक के पैर पर जा गिरा । जिससे युवक  घायल हो गया । दोनों का विवाद देख  वहां भीड़ जमा हो गई जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि वाहन को रास्ते से हटा दिया गया है । बताया कि दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा भी अब तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page