खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । दुर्गा पूजा कमेटी नैनीताल की आम सभा  रविवार को सेवा समिति हॉल में मल्लीताल में आयोजित हुई । जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
  सभा में विगत वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा सदन के सामने पेश किया गया। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  जिसमें चंदन कुमार दास को अध्यक्ष, त्रिभुवन फर्त्याल को उपाध्यक्ष, नरदेव शर्मा को महामंत्री, राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
कार्यकारिणी सदस्यों में डॉली भट्टाचार्य, सुमन साह, दिनेश चंद्र भट्ट, आशीष वर्मा, भास्कर बिष्ट, उमेश मिश्रा, मंजू रौतेला, भास्कर महतोलिया,  अक्षय अग्रवाल, डॉ.सरस्वती खेतवाल आदि को शामिल किया गया ।
सभा में पूजा आयोजन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। सभा में चंचला बिष्ट, मुन्नी भट्ट, रजनी चौधरी, चित्रा, शर्मा, चंद्रा पन्त, कमलेश शर्मा, राकेश चंद, के.एस अधिकारी, शीतल साह, बहादुर बिष्ट, मनोज बिष्ट, आदि मौजूद थे ।
सभा की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र चौधरी द्वारा की गई । बैठक में संरक्षक पी के शर्मा,दीपक गुरुरानी,विनोद पन्त आदि मौजूद थे ।
ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

You missed

You cannot copy content of this page