खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल से हाईकोर्ट गौलापार शिफ्ट करने को लेकर अब सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है । इस क्रम में 9 मई मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट में बैठक होने जा रही है । इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के उच्चाधिकारियों को भाग लेना है ।

 प्रदेश के सचिव विधि एवं न्याय की ओर से 1 मई को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर 9 मई को हाईकोर्ट में हो रही बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है ।
इससे पूर्व विगत 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता में नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने हेतु फंड की व्यवस्था कर लेने वक्तव्य दिया था । मुख्यमंत्री के 30 अप्रैल को आये इस बयान के अगले ही दिन न्याय सचिव की ओर से यह पत्र जारी हुआ है । जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार जल्दी हाईकोर्ट गौलापार शिफ्ट करने जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page