खबर शेयर करें 👉

भवाली कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगारीगांव में एक कलियुगी पुत्र ने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिस के मुताबिक आज 06 सितंबर को दोपहर प्रेम सिंह निवासी नगारी गांव ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि घर पर बेटा अपने पिता के साथ डंडे से मारपीट कर रहा है। पिता के बहुत खून निकल रहा है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

 

 

सूचना पर भवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा तो सचिन सदाशंकर उम्र 32 वर्ष निवासी नगारी गांव अवलोकन होटल के सामने भीमताल रोड पर अपने घर में पिता राजकुमार सदाशंकर उम्र 75 वर्ष को डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। उक्त घर में बेटा और पिता दोनों रहते थे। पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

 

 

 

पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बेटा घर में ही रहता है। इसका विवाह भी नहीं हुआ है। घर पर पिता पुत्र ही रहते थे। बताया गया है कि पुत्र नशेड़ी था और पैंसे देने के विवाद में उसने अपने पिता की हत्या कर दी ।

You missed

You cannot copy content of this page