खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तरांचल रोडवेज संविदा,विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की गुरुवार को बस स्टेशन हल्द्वानी में हुई आपात बैठक में परिवहन निगम द्वारा नई एजेंसी के जरिये कराई जा रही भर्ती का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया । साथ ही विभाग में वर्षों से सेवारत संविदा व विशेष श्रेणी के कार्मिकों को नियमित किये जाने व ठेकेदारी प्रथा बन्द करने की मांग की गई ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगवाल ने कहा कि नई एजेंसी से चालकों व परिचालकों की भर्ती कराए जाने से फर्जीवाड़े की संभावना है । क्योंकि पूर्व में ऐसा हुआ है । उन्होंने तत्काल इस आदेश को रद्द करने की मांग की । बैठक में इस भर्ती प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में दिनेश चंद्र जोशी,शंकर सिंह,लीला बोरा,आनन्द पांडे,प्रताप सिंह,पवन गिरी,केशर सिंह,सर्वजीत सिंह,रामभरोसे,रघुवीर सिंह,यूसुफ अली, एल डी पालीवाल,आनन्द जीना,सुनील कुमार कश्यप,आनंद सती,हरीश पाठक,गिरीश चन्द्र आर्य,सुंदर सिंह,इंद्र सिंह,कैलाश मठपाल,केदार जोशी सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page