खबर शेयर करें 👉

(एस आर चन्द्रा)भिकियासैण। तहसील भिकियासैण के बासोट क्षेत्र में तीन साल से कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक पूनम सिसोदिया का स्थानान्तरण पटवारी क्षैत्र रापड़ में हो गया है, उनके स्थानान्तरण पर राजस्व क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्राम प्रधानों उन्हें भावभीनी विदाई देकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। आयोजित विदाई समारोह बासोट में राजस्व क्षेत्र के सभी लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजस्व निरीक्षक पूनम सिसोदिया ने कहा कि क्षेत्र के अपार प्यार से काफी गद्- गद् हूँ, क्षेत्र के इस प्यार को कभी भुलाया नही जा सकता है। मालूम हो श्रीमती सिसोदिया ने अपने तीन साल के कार्यकाल में क्षेत्र मे खनन, शराब माफियो, महिला उत्पीड़न जैसे कई मामलों  पर मुकदमा दर्ज करने में कोई गुरेज नहीं समझा, वे हमेशा न्याय के पक्ष में रही है, जो आज लोग उनके स्थानान्त्रण से लोग काफी दुःखी भी है। इसके अलावा रजत यादव का अल्मोडा़ ,कुबेर मेहरा व पंकज फर्तयाल का रानीखेत, शुभम सिंह का मानिला स्थानान्तरण हो गया है। सभी स्थानान्तरण कर्मचारी एक्ट मे किये गये है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, राजेन्द्र रौतेला,हरीश भंडारी, भूवन जमनाल, महिपाल सिह, जसपाल सिंह, त्रिभुवन सिंह नेगी के अलावा समस्त स्टाफ के साथ ही कई लोग मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page