खबर शेयर करें 👉

नैनीताल बैंक ने भारत रत्न एवं बैंक के संस्थापक स्व.पंडित गोविंद बल्लभ पंत को 136 वीं जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

रविवार को भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की 136 वीं जयंती के मौके पर नैनीताल बैंक प्रधान कार्यालय स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया था। पंडित गोविंद बल्लभ पंत द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कई कार्य किये गए और इसी क्रम में नैनीताल बैंक की स्थापना 31 जुलाई 1922 में की गयी जो की आज सफलतापूर्वक 101 वर्ष पूरे कर प्रदेश के साथ साथ चार अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है । बैंक सदैव पंडित गोविंद बल्लभ पंत द्वारा किये गए कार्यो के लिए उनको याद रखेगा तथा उनके आदर्शो का अनुसरण करता रहेगा ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

 

इस मौके पर महेश जिंदल , संजय लाल साह , महेश कुमार गोयल , पी डी भट्ट , राहुल प्रधान ,संजय गुप्ता , मुकुल सनवाल, अनिल जोशी, राजेंद्र सिंह एवं अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page