खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय मजदूर संघ के 68 वें स्थापना दिवस पर संघ की नैनीताल शाखा ने गोष्ठी आयोजित कर संघ के संस्थापकों का भावपूर्ण स्मरण किया । साथ ही मजदूर संघ के इतिहास व रीतियों – नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

गोष्ठी में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की समस्याओं पर चर्चा करते हुए इन समस्याओं का लम्बे समय से समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया गया और एकजुट होकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराए जाने हेतु आंदोलन करने का निर्णय लिया गया ।

ALSO READ:  नैनीताल पहुंचने पर दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ता संवाद के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ली बैठक ।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शेखरानन्द पांडे थे । गोष्ठी को संघ के जिला प्रभारी पूरन चन्द्र चौबे,जिला महामंत्री मदन सिंह गैड़ा,संगठन मंत्री पवन साह,कोषाध्यक्ष विकास जोशी,आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट,प्रदेश सदस्य पुष्पा रावत,मंजू पांडे,प्रेमा बिष्ट,चंद्रकला गोस्वामी,रेनू मेहरा,इंदु भगत,रेखा पलड़िया,तारा भट्ट,गीतिका जोशी,दीपा देवी आदि ने सम्बोधित किया ।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page