खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ नगर पालिका नैनीताल द्वारा अगस्त व सितम्बर का  वेतन भुगतान की मांग को लेकर आज से चार दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है । पालिका कर्मिचारियों ने 15 अक्टूबर तक वेतन न मिलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की धमकी दी है ।

मंगलवार को पालिका सभागार में हुई  कर्मचारियों की बैठक की अध्यक्षता संघ के नैनीताल शाखा के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल व संचालन उपाध्यक्ष हिमांशु चन्द्रा ने किया। बैठक में अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल ने बताया कि उन्होंने संगठन की ओर से वेतन भुगतान की मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पूर्व में ज्ञापन दिया था । किंतु अधिशासी अधिकारी ने उसका कोई उत्तर नहीं दिया। जिस पर वक्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया और आज 11 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार शुरू करने का निर्णय लिया |

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

बैठक में सचिव रितेश कपिल, उप सचिव हंसा बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील खोलिया, साजिद अली, हेमंत वाल्मीकि, शोभा चौहान, ललित पांडे,दीप जोशी, गिरीश चन्द्रा, शिवराज सिंह नेगी, गोविंद रावत, नरेंद्र रावत, हेम पन्त, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, सूरज , कुंवर नन्दन, दीपक बहुगुणा, राजेन्द्र उप्रेती, दीपराज, हेम जोशी सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी नेता मौजूद थे ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page