खबर शेयर करें 👉

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शुक्रवार को एस डी एम धारी ने ब्लॉक धारी कार्यालय का सवा तीन बजे औचक निरीक्षण किया तो उन्हें सहायक खंड विकास अधिकारी, लेखाकार समेत कार्यालय से सात कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने सभी गायब कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र लिखकर संस्तुति भेज दी है । उप जिलाधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि गायब मिले कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए थे । बताया गया है कि धारी ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थी ।

You missed

You cannot copy content of this page