खबर शेयर करें 👉

विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखण्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का परीक्षाफल विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत  की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 6 जून 2022 04.00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जायेगा।उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा दिनांक 28 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो कर 19 अप्रैल, 2022 के मध्य प्रदेश भर के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पादित की गयी थी। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइड 4 बजे बाद देख सकेंगे ।

You missed

You cannot copy content of this page