खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । मल्लीताल के एक होटल का फर्जी गूगल पेज बनाकर ठगी करने की शिकायत होटल के महाप्रबंधक ने कोतवाली में  देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल का गूगल पेज हैक कर ठगों द्वारा होटल स्वामी का नम्बर हटा कर अज्ञात का नम्बर डाल दिया गया। और पर्यटको से बुकिंग लेने का प्रयास भी किया गया है। जिस पर होटल के महाप्रबंधक ने बुकिंग लेने वाले पर्यटको के साथ धोखाधड़ी करने की आशंका जताई। जिसके बाद होटल स्वामी के मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए   अज्ञात के खिलाफ कर्रवाहि की मांग की।
एसआई दीपक बिष्ट ने कहा कि होटल के महाप्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला साइबर को भेज दिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कर्रवाहि की जाएगी।
ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page