खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसियशन के चुनाव हेतु आज मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुर्बान अली मुख्य एवं मुख्य सलाहकार चुनाव समिति रविन्द्र बिष्ट की उपस्थिति में बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय द्वारा नामाकंन पत्रों का विक्रय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।

 

 

जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 2, उपाध्यक्ष पद हेतु 1, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु 2, महासचिव पद हेतु 3, संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु 2, संयुक्त सचिव प्रेस हेतु 2, कोषाध्यक्ष पद हेतु 2, पुस्तकालय अध्यक्ष हेतु 1, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 5 पदों हेतु 8, वरिष्ठ कार्यकारिणी महिला पद हेतु 1, कनिष्ठ कार्यकारिणी के 4 पदों हेतु 7 तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी महिला सदस्य पद हेतु 1 कुल 36 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गये।

ALSO READ:  रामगाढ़ पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री: 20 जुलाई तक लगा प्रतिबंध, जानें क्या है नया रूट डायवर्जन प्लान

बताया गया है कि इस बार अध्यक्ष पद के लिये दो महिला अधिवक्ताओं ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं ।

 

 

नामांकन पत्रों के बिक्री में कमलेश कुमार तिवारी, राजेश शर्मा, राजीव पाठक, विशाल सिंह मेहरा, पंकज कपिल, मनीष बिष्ट, वन्दना मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, देविका तिवारी, श्वेता डोभाल, चित्रार्थ काण्डपाल, संगीता पाटनी, शीतल सेलवाल सहित चुनाव कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page