खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नैनीताल में  मंगलवार को देर शाम डीएम आवास के समीप भी आग लग गई। जिस पर दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मंगलवार देर रात डीएम आवास के समीप अचानक आग लग गई। आग धीरे धीरे जंगल से डीएम आवास को बढ़ने लगी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच जिसकी सूचना दमकल टीम को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर मिनी हाईडेंट से आग पर काबू पाया। एफएसएसओ चन्दन राम आर्य ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
इस दौरान दमकल टीम से प्रकाश मेर, विपिन बडोला, मनोज भट्ट,  जसवीर सिंह व जितेंद्र कुमार मौजूद थे।

You cannot copy content of this page