खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । माल रोड के पीछे स्थित कमलासन कम्पाउंड में सुब्रत साह के मकान में लगी आग से भरी नुकसान हुआ है । आग में अभी काबू नहीं पाया जा सका है ।

यह मकान अनामिका होटल के पीछे है जो लकड़ी का बना हुआ है । भवन स्वामी के अनुसार शाम सात बजे शॉर्ट सर्किट से घर की ऊपरी मंजिल में आग लगी । घर लकड़ी का बना होने से कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गई । घटना की सूचना तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी । लेकिन यह घर सड़क से दूर व आबादी के बीच होने के कारण फायर की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पा रही थी और स्थानीय लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग निचली मंजिल तक फैल गई है ।

ALSO READ:  सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, शनिवार को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 631 लोगों ने उठाया शिविर का लाभ ।

आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page