खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल बैंक को दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक एवम् सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल भुगतान उत्सव कार्यक्रम मे डिजीधन अवार्ड 2021-22 लघु एवम् सूक्ष्म बैंक – निजी क्षेत्र की श्रेणी में प्रथम स्थान से समानित किया गया। उल्लेखनीय है की बैंक को यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष मिला है। यह पुरस्कार दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बैंक के प्रबंध निदेशक श्री निखिल मोहन एवम् मुख्य तकनीकी अधिकारी श्री दीपक बिष्ट को प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार प्राप्त होने पर बैंक अपने ग्राहकों, कर्मचारियों एवम् अन्य सभी हितधारको द्वारा बैंक में भरोसा व्यक्त करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है। एवम् आशा है कि भविष्य में भी बैंकिंग के अन्य क्षेत्रों में भी बैंक नये आयाम स्थापित करता रहेगा।

You missed

You cannot copy content of this page