खबर शेयर करें 👉

शुक्रवार की शाम को अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा व धौलादेवी ब्लॉक के कई हिस्सों व चंपावत जिले के कुछ क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई । इस दौरान घने काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा सा हो गया । बिजली की तेज गरज चमक के साथ हुई इस बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई और चारों ओर छाई धुंध साफ हो गई । इसके अलावा पिछले कई दिन से पड़ रही तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है । इधर राज्य के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है तथा बिजली की गरज चमक की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page