खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल में स्थित सर जे सी बोस तकनीकी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जिला कार्यकारी महामंत्री कुंवर सिंह बगडवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें वरिष्ठ कर्मचारी भगवान चंद्र ध्यानी अध्यक्ष, अमरनाथ गोस्वामी उपाध्यक्ष, श्रीमती शशि महिला उपाध्यक्ष, सचिव पद पर रमेश चंद्र भट्ट, उप सचिव दलीप सिंह नेगी एवं कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से नवीन चंद्र जोशी निर्वाचित हुए।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

निर्वाचित पदाधिकारियों को परिसर निदेशक प्रोo एलo केo सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई।

निर्वाचन प्रक्रिया के सफल सञ्चालन में परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी गोकरण सिंह, गिरीश चंद्र भट्ट ने सहयोग किया वही नई कार्यकारिणी के गठन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री लक्ष्मण सिंह रौतेला, परिसर संगठन के पूर्व अध्यक्ष शमशेर मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष हीरा सिंह, पूर्व सचिव मनोज रौतेला, किशन नेगी, कार्णिक साह, कमला रैखोला सहित परिसर के सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page