खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  युथ कांग्रेस की नैनीताल विधानसभा की गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया ।

यूथ कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टण्डन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष श्री टण्डन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौरव जोशी,गौरव बिष्ट,नवीन जलाल,गोपाल गैड़ा,कैलाश,सेमी कनौजिया,जलज वर्मा को महासचिव,राहुल कुमार,शुभम आर्य,कमल आर्य,फैजान,वसीम अहमद,जुनैद जुबैर को उपाध्यक्ष बनाया गया।  बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस की रीतियों,नीतियों को जन जन तक ले जाने का आह्वान किया ।
 बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,  पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ0 रमेश पाण्डे , यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी , जिला प्रभारी दीपक कुमार, त्रिभुवन फर्त्याल,सभसाद निर्मला चन्द्रा, अधिवक्ता सूरज पाण्डे, छात्रसंघ अध्यक्ष नैनीताल शुभम बिष्ट, , नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस संजय कुमार संजू, नगर अध्यक्ष पंकज बिष्ट , रविंद्र राठौर, मयंक नेगी, शिवम् बजाज, मोहित बिष्ट व दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page