खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  युवाओं में बढते नशे से दूर रखने और नशे के दुष्प्रभावो के प्रति जागरुक करने को लेकर शहर के  तल्लीताल स्थित गांधी चौक में  ग़ैरराजनीतिक संगठन ग्वल सेवा के तत्वाधान में मंगलवार को  “नशा  छोड़ो दूध पियो” अभियान की शुरूवात की गई। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी द्वारा किया गया।
 इसके साथ ही कार्यक्रम में नशा न करने वाले 50 से अधिक लोगो को सम्मानित भी किया गया।
वहीं इस दौरान प्रो.  तिवारी ने  युवाओं से नशे से दूरी बनाने की अपील की ताकि देश का आने वाला भविष्य संवर सकें, क्योंकि आज का युवा की कल देश का भविष्य होगा।
 वही कार्यक्रम के संयोजक  पूरन सिंह मेहरा  ने बताया अभियान के दौरान मौजूद सभी छात्र छात्राओं को नशा करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके साथ ही संस्था के लोगों द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले लोगों को रोकने और ठोकने का अभियान भी शुरू किया है।
जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशा करने से रोकेंगे इसके साथ ही उन्हें जागरूक भी करेंगे।
इस दौरान के एस रौतेला, नीरज डालाकोटी, पवन व्यास,नवीन पंत,हेमंत तिवारी, नंदा बल्लभ भट्ट,पवन राज सिंह,अधिवक्ता के एस रावत, मुकेश पांडे,सुरेश भाकुनी, गोविंद बिष्ट, चंदन मेहता, मंजू रौतेला, प्रदीप कुमार,हीरा सिंह शाही, व्यापार मारुति नंदन साह,  उपाध्यक्ष नासिर हेमंत बोरा नितिन कौशल जगाती फैसल कुरेशी,  इमरान आजाद, अनुपम कबडवाल,कृष्णा साह,कौशल जगाती,प्रदीप दुमका, बलबीर सिंह, मंजू रौतेला, चंदन मेहता, हिमांशु मेहता, गोविंद बिष्ट, पंकज राठौर, मुन्नी तिवारी, मोहित पांडे सुमित कुमार, जोगेंद्र बिष्ट, योगेश पांडे, पवन व्यास, पवन नेगी समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page