खबर शेयर करें 👉

खुर्पाताल । नैनीताल के समीपवर्ती पर्यटक ग्राम खुपताल में 21 मई से 28 मई 2023 तक श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है।

श्री ऐड़ी मंदिर प्रांगण खुर्पाताल नैनीताल में प्रतिदिन संगीतमय कथा प्रवचन अपरान्ह 1 बजे से 4 तक बजे तक आयोजित होगे व सायं सात बजे से भजन कीर्तन होंगे।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

दिनांक 21 भई 2023 को प्रातः 8 बजे से गणेश पूजन व कलश यात्रा का आयोजन होगा। 28 मई रविवार को अपरान्ह 01 बजे से पूर्णाहूति एवं भण्डारा होगा।

कथा वाचक आचार्य श्री तत्व गुरु जी एवं मुख्य यजमान एवं आयोजक श्रीमती देवकी देवी एवं श्री गणेश सिंह बिष्ट अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन कारी संघ, जनपद नैनीताल हैं।

श्री गणेश सिंह बिष्ट एवं खुर्पाताल वासी इस अनुष्ठान को श्रद्धा एवं उत्साह से सम्पन्न कर रहे हैं एवं सभी आशावान जन को आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन स्थल, ऐडी देवता प्रांगण, नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में खुर्पाताल पोस्ट ऑफिस से लगभग 1 किमी. ढलान तक मोटर मार्ग और फिर २०० मीटर पैदल मार्ग दूर है ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

 

You missed

You cannot copy content of this page