खबर शेयर करें 👉

भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट के मंजिरकाडा में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई ।60 वर्षीय कलावती देवी घास लेने सुबह जंगल गई। इसी बीच वह असंतुलित होकर पहाड़ी से खाई में गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह शव को खाई से निकाला। महिला मंगल दल अध्यक्ष सरस्वती भट्ट ने कहा कि कलावती लगातार शराब व जुए के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में अग्रणी भूमिका, निभाती थी । इस घटना से पूरा गांव शोक में डूबा है ।

You missed

You cannot copy content of this page