खबर शेयर करें 👉

चम्पावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में एक टिप्पर के खाई में गिरने से वाहन स्वामी भाजपा नेता की मौत ही गई ।

जानकारी के अनुसार भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह (46) सोमवार की सुबह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी नरेश सिंह (45) को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को किसी तरह खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

You missed

You cannot copy content of this page