खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य भुवनेश जोशी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव को पत्र देकर बी डी पांडे अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनके सीनियर बी के शुक्ला के साथ अन्याय होने की शिकायत करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है ।
 भुवनेश जोशी ने कहा की अशोक शाह बनाम उत्तराखण्ड सरकार व अन्य में  हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुक्रम में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा 02 सितंबर 2023 से 12 सितंबर 2023 तक अतिक्रमण को चिहिन्त किया गया और 15 सितंबर  को जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया कि  विवेक एडवोकेट के चैम्बर / घर की लोहे की सीडी अतिक्रमण की जद में आ रही हैं और भवन अतिक्रमण की जद में नहीं है । 16 सितंबर को विवेक शुक्ला एडवोकेट का बिजली का मीटर जबरदस्ती काट दिया गया  । अब प्रशासन द्वारा जबरन कब्जा प्राप्त कर विवेक शुक्ला एडवोकेट के चैम्बर व भवन को धवस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि उक्त सम्पत्ति को लेकर एक सिविल याद स० 67/ 2021 सिविल जज सिनियर डिवीजन नैनीताल की अदालत में लम्बित है जिसमें सुनवाई की तिथि 22 सितंबर 2023 लगी है।
भुवनेश जोशी ने स्वयं व उनके सीनियर विवेक शुक्ला एडवोकेट को अपने स्तर से न्याय दिलाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन से इस जबरन कार्यवाही को रोकने के लिये वार्ता करने का आग्रह किया है ।
ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

You missed

You cannot copy content of this page