खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यू के एस एस एस सी के प्रश्न पत्र लीक करने के आठ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है और अन्य मामलों में सुनवाई आने वाले दिनों में जारी रहेगी । इन आरोपियों की जमानत निचली अदालत से खारिज हो चुकी थी ।

हाईकोर्ट ने इन आरोपियों खासकर सरकारी कार्मिक द्वारा पैंसे के लालच में हजारों गरीब बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने को समाज विरोधी कृत्य मानते हुए उन्हें कोई राहत नहीं दी । मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

सरकार ने इस मामले में घोटाले की जांच कर रही एस टी एफ की मजबूत पैरवी के लिये हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित शर्मा को स्पेशल काउंसिल नियुक्त किया है ।

मंगलवार को जिन आरोपियों की जमानत खारिज हुई उनमें हिमांशु काण्डपाल,तनुज शर्मा,विपिन विहारी,शशिकान्त सिंह,ललित राज शर्मा,संदीप शर्मा,राजेश चौहान के नाम शामिल हैं । जबकि एक आरोपी मनोज जोशी की जमानत पिछले शनिवार को खारिज हो गई थी ।

आज जिन आरोपियों की जमानत खारिज हुई उनमें राजेश चौहान आर एम एस कम्पनी, जहां भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छपे उसका मालिक है । जबकि विपिन विहारी इसी फर्म का कर्मचारी है । जिनसे काफी नकदी मिली थी ।शशिकान्त सिंह कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाता है । ललित राज शर्मा अवर अभियंता,हिमांशु काण्डपाल रामनगर में क्लर्क, तनुज शर्मा सरकारी विद्यालय में शिक्षक है ।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

इन के खिलाफ अभियोग संख्या 289/2022 रायपुर देहरादून थाने में यूके एस एस एस सी की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ था और सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे ।

You missed

You cannot copy content of this page