खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वी आई पी, का नाम उजागर करने के आरोपी भाजपा के पूर्व  विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार व देहरादून जिले में दर्ज चार मुकदमों मे से दो पर सुनवाई की ।

 

मामले की सुनवाई के बाद न्यायमुर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने दर्ज चार मुकदमों मे से उन्हें दो मुकदमों मे फ़ौरी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

साथ मे एकल पीठ ने राज्य सरकार सहित मुकदमा दर्ज करने वालों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है ।

मामले के अनुसार बीजेपी के पूर्व विधायक व उर्मिला सनावर के खिलाफ  हरिद्वार के झबरेड़ा, बाहदराबाद व देहरादून के नेहरू कॉलोनी, डालनवाला में यह कह कर मुकदमा दर्ज किया गया है कि इनके द्वारा भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यन्त गौतम की छवि खराब करने के लिए फेसबुक सहित सोशियल मिडिया में विडियो व ऑडियो वाइरल कि जा रही है । जिसकी वजह से उनकी छवि धूमिल हो रही है । दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि जाय ।

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

सुरेश राठौर ने इन मुकदमों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page