खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी कर उनसे 20 अप्रैल तक  जबाव दाखिल करने को कहा है । मदन कौशिक पर 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में विधायक निधि से  पुस्तकालय निर्माण में भारी गड़बड़ी करने का आरोप है । इस मामले में निर्माणदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता रामजी लाल को भी नोटिस जारी किया गया ।इन पर आरोप है कि ये पुस्तकालय पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों,मंदिरों में बनाने अथवा धरातल में न होने के आरोप हैं । मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल की ओर से दायर जनहित याचिका की बुधवार को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई । इस याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह नोटिस जारी किए हैं । इस याचिका की पैरवी अधिवक्ता शिव भट्ट कर रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page