खबर शेयर करें 👉

भीमताल। हिमालय जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व नगर पंचायत व सिंचाई, मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को झील में सफाई अभियान चलाया और पौधरोपण किया। फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ फरहा खान के नेतृत्व में नगर के युवाओं-युवतियों, सामाजिक संगठनों और झील से जुड़े विभागों ने झील के आस-पास स्वच्छता अभियान, झाड़ी साफ-सफाई, कूड़े का निस्तारण एवं जल संरक्षण संबंधी चयन पौधों का रोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सभी लोगों का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की संस्थापक डॉ.फरहा खान ने सभी नगरवासियों से अपील की नगर के पर्यावरण एवं झील को बचाने में अपना सहयोग दें। यहां सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, पूर्व चैयरमैन राजेश नेगी, डॉ फरहा खान, हिमांशु दानी, हर्षल कन्नोजिया, निधि जोशी, ऋषभ जोशी, कमल जोशी, नीरज जोशी, संजना, पवित्र, सुनील, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गणेश सिंह सुयाल, मत्स्य निरीक्षक कुंवर सिंह बगडवाल, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता समेत झील से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी गण, मनीष जोशी आदि ने सहयोग दिया।

You missed

You cannot copy content of this page