खबर शेयर करें 👉

आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 अगस्त, 2023 को सायं 06:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 10 अगस्त, 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 10.08.2023 (गुरूवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 10.08.2023 (गुरूवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब नैनीताल ने आलू खेत के कई स्थानों में किया पौधरोपण ।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ह०-

(वन्दना)

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल

You missed

You cannot copy content of this page