खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गाँधी के “शहादत दिवस” एवं “भारत जोड़ों यात्रा” के समापन अवसर पर पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ ।
   इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का नमन करते हुये उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने का किया । उन्होंने कहा कि आज ही कश्मीर में  कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” के समापन अवसर पर नफरत की भावना को छोड़कर, प्रेम व सौहार्द की आवाज अपनाने का जो सन्देश दिया गया है उसे आमजन तक पहुँचाने के लिए, “हाथ से हाथ जोड़ों” कार्यक्रम को सफल बनाने का कांग्रेसजन संकल्प लें ।
    आज के इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान, विनोद परिहार (पूर्व सभासद), बंटू आर्य, विरेन्द्र सिंह विष्ट, कमल जोशी, संतोष रावत, दिनेश पाण्डे, मो० फैज, कमल कुमार, कैलाश अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page