खबर शेयर करें 👉

पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई और पति ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मूलरूप से राजस्थान निवासी मनोज कुमार दुगालखोला में किराये के मकान में रहते थे। कुछ दिनों से उनके घर में कलह चल रहा था। 23 मार्च को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ विवाद के बाद पत्नी मनोज को छोड़कर अपने मायके चली गई। जिसके बाद से मनोज का पत्नी समेत घर के अन्य लोगों से भी कोई संपर्क नहीं हुआ। तब से उसका कमरा अंदर से बंद था। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। सोमवार को आसपास के लोगों को कमरे के अंदर से दुर्गंध आई तो कमरा खुलवाने की कोशिश की। लेकिन अंदर से किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर मनोज का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी से संपर्क कर सूचना दी गई है।

You missed

You cannot copy content of this page