खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रविवार को घोषित आई सी एस ई बोर्ड परीक्षा के परिणामों में 12वीं की परीक्षा में ऑल सेंट्स कॉलेज की गायत्री साह ने 97.3 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है । जबकि हाईस्कूल में पावनी नारंग ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व कैंची में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश, दो पुलिस कर्मियों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, जनाक्रोश से अशांति का माहौल ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में गायत्री साह ने 97.3 फीसदी, खुशलीन कौर ने 97 फीसदी व पलक कौर ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं ।

हाईस्कूल में पावनी नारंग ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किये है ।जबकि आरुषी चन्दोला ने 97 व दिव्यांशी चौधरी व कृष्णा गौरी रूबाली ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं । उन्होंने बताया कि विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

You missed

You cannot copy content of this page