खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड बार कौंसिल ने देहरादून के अधिवक्ता व आर टी आई कार्यकर्ता विकेश नेगी को जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर ढोल बजाकर जिला बदर करने को अलोकतांत्रिक बताते हुए उस प्रकरण की कड़ी निंदा की है ।


उत्तराखंड बार कौंसिल के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह पाल ने इस सम्बंध में जिलाधिकारी देहरादून को कड़ा पत्र लिखा है । उन्होंने इस प्रकरण की गढ़वाल आयुक्त से जांच की मांग की है । बार काउंसिल अध्यक्ष डॉ. पाल ने सोमवार को अखबारों में छपी खबर का संज्ञान लिया है । उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर नियमानुसार गुंडा एक्ट लगाना या उसे जिला बदर करना जिलाधिकारी का अधिकार है । लेकिन ढोल बजाकर जिला बदर की कार्यवाही करना अलोकतांत्रिक है । जिसकी उन्होंने निंदा की है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

बताया गया है कि विकेश नेगी को पुलिस देहरादून से पौड़ी सीमा पर छोड़ आई और उन्हें 6 माह तक देहरादून न आने को कहा गया ।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You missed

You cannot copy content of this page