खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । नैनी झील में शुक्रवार की पूर्वान्ह में एक युवक का शव बरामद हुआ है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  11:30 बजे तल्लीताल बोट स्टैंड के पास  एक शव तैरता हुआ दिखा।नाव चालकों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस  मौके पर पहुंची और  चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने नाव चालकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

 

तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा बने बताया कि मृतक की शिनाख्त जगत विहार कमलुवागांजा रोड थाना मुखानी निवासी सौरभ भट्ट उम्र 36 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र भट्ट के रूप में हुई है । मृतक रानीबाग स्थित वन विभाग की नर्सरी में संविदा में कार्यरत था । जो 25 सितम्बर को ड्यूटी में गया था । लेकिन शाम को घर नहीं लौटा था । उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई थी । पुलिस की सूचना के बाद मृतक के चाचा यहां पहुंचे थे ।

You missed

You cannot copy content of this page