खबर शेयर करें 👉

आय से अधिक सम्पत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे आई एफ एस अधिकारी व कई क्षेत्रों में डी एफ ओ रह चुके किशन चंद के पास आय से कई सौ गुना अधिक सम्पत्ति का पता चला है । वे फिलहाल विजिलेंस की टीम से दूर भाग रहे हैं । राज्य सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दे दी है । लेकिन केंद्र सरकार की अनुमति मिलना अभी बांकी है । विजिलेंस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार भोगपुर में उनके बेटे के नाम से अभिषेक स्टोन क्रेशर, पिरानकलियर में पत्नी के नाम से ब्रज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, स्कूल के लिए पत्नी के नाम पर ट्रस्ट, अपने नाम संपत्ति खरीदने के लिए ट्रस्ट से लिए गए ऋण मुख्य है ।ट्रस्ट में लोगों ने धनराशि दान दी है । विजिलेंस की चार्जशीट के अनुसार किशनचंद ने हरिद्वार डीएफओ रहते हुए लैंसडौन प्रभाग में लोगो को नौकरी देने की एवज में उनकी जमीन अपने नाम करा ली।  देहरादून बसंत विहार में 2.40 करोड़ का मकान ख़रीदा। उनके पास ज्वालापुर में आलीशान घर, श्यामपुर में भव्य रिजॉर्ट बताया जा रहा है । राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की कल्पना को आगे बढ़ाने के लिये दागी अधिकारियों को निशाने में ले रही है । जिसमें किशन चंद का नाम प्रमुख बताया जा रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page