खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सी.आर.एस.टी.सी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच. एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल सोमवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय तथा पीपीजे सरस्वती विहार दुर्गापुर के मध्य खेला गया।

इस मैच में मध्यांतर तक कोई गोल नहीं हुआ । मध्यांतर के बाद भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने दो गोल कर  जीत की और फाइनल में प्रवेश किया । भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की ओर से  मोहित व निर्भय ने गोल किये ।
इस दौरान अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा. मनोज बिष्ट, जगदीश लोहनी, आनंद बिष्ट, मोहित लाल साह,बीएस मेहता,धर्मेंद्र शर्मा,प्रो. ललित तिवारी, शैलेंद्र बर्गली, शैलेंद्र चौधरी,भूपाल नयाल, विनोद साह, शैलेंद्र चौधरी,गोपी बोरा आदि उपस्थित रहे। रेफरी प्रेम बिष्ट, भास्कर,अपूर्व बिष्ट व चारू रहे ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

मंगलवार 13 अगस्त को दूसरा सेमी फाइनल 5 बजे से  सेंट जोसेफ कॉलेज एवं सनवाल स्कूल के मध्य खेला जाएगा । फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page