खबर शेयर करें 👉

निर्दलीय प्रत्याशी लाखन का जोर पकड़ने लगा चुनाव प्रचार

 

ग्रामीणों का मिल रहा भारी समर्थन

भीमताल। भीमताल सीट के निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। वह अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं और अब तक उनके द्वारा निजी प्रयासों से किये गये विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
उन्होंने ब्लॉक रामगढ़ के ग्राम सभा सूपी, लोद, मुक्तेश्वर बाजार व भीमताल के अमिया, अमृत व डहरा, धारी में ग्राम सभा कोकिलबना, बूढ़ीबना, अकसोड़ा, सुनकिया, कसियालेख, भटेलिया आदि गांवों में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा। प्रत्याशी लाखन ने बताया कि ग्रामीणों का उन्होंने भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया यदि वह जीते तो गांवों के तोकों तक सड़क पहुंचेगी, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली के बिलों को माफ कराया जायेगा व जंगली जानवरों के नुक़सान से खेती को बचाने के लिए तारबाड़ योजना को धरातल पर लागू कराया जायेगा।

You cannot copy content of this page