खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। विमर्श संस्था द्वारा  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतबूंगा रामगढ़ में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गयी। जिसमें युवावस्था में शारीरिक बदलाव, माहवारी की प्रक्रिया, माहवारी के दौरान स्वच्छता व पोषण की जानकारी दी गयी।
शुक्रवार को विमर्श संस्था के माध्यम से होटल कारोबारी नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में किशोरियों के लिए सेनेटरीपैड मशीन दी गई, इसके साथ ही उनके द्वारा किशोरियों को सेनेटरीपैड मशीन का उपयोग व स्वच्छता की जानकारी दी गयी।
विमर्श संस्था के जगदीश भंडारी ने सामाजिक लिंग भेद पर बात करते हुए जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य धूमबहादुर सिंह चौहान ने विमर्श संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान भावना कनवाल, इन्दर सिंह, शिक्षक व छात्रायें मौजूद रहीं।
ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page