खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उप कोषागार कोशयां कुटोली में लेखाकार के पद पर रहते मृतक पेंशनरों जीवित दिखाकर उनके  पेंशन के लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया ।

 भवाली थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार नैनीताल के स्टाफ हाउस निवासी लेखाकार संजय कुमार ने कोशयां कुटोली कोषागार में तैनाती के दौरान मृतक पेंशनरों  जीवित  दिखाकर उनकी पेंशन के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया । उसके खिलाफ भवाली थाने में गबन की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था । जिसे पूर्व में ही कोषागार निदेशक ने निलंबित कर नैनीताल कोषागार से सम्बद्ध किया था । पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद उसे नैनीताल कोषागार से आज गिरफ्तार कर लिया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page