खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय,शिक्षक संघ ,नैनीताल (कूटा) ने प्रो. आर सी जोशी को भूगोल विभाग का विभागाध्यक्ष तथा प्रो. चित्रा पांडे को रसायन विज्ञान का विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पुष्प गुच्छ देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

इधर कूटा ने एक बैठक कर पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर प्रस्तावित महारैली का भी समर्थन करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड सरकार द्वारा भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए विचार किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कूटा की तरफ से प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष , डॉ.नीलू लोधियाल उपाध्यक्ष, डॉ.विजय कुमार महासचिव , डॉ.संतोष कुमार उपसचिव , डॉ.दीपिका गोस्वामी , डॉ.सीमा चौहान, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.दीपाक्षी जोशी, डॉ.उमंग सैनी, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.ललित मोहन इत्यादि रहें।

You cannot copy content of this page