खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  पॉपुलर कंपाउंड मल्लीताल निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर  बताया कि उसका विवाह 2012 में रेहान खान निवासी पॉपुलर कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल के साथ हुआ था ।  उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है तथा उसे और उस के पुत्र को जान से मारने की धमकी देता है । 23 फरवरी2022 से वह अपने पति से अलग अपनी मां के साथ रह रही है और लोगों के घरों में काम कर अपने तथा अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही किन्तु उसका पति वहां आकर मारपीट व उत्पीड़न कर रहा है । जिससे परेशान होकर महिका द्वारा  कोतवाली में तहरीर दी है । जिस के आधार पर कोतवाली मल्लीताल में रेहान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न,मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक हरीश सिंह द्वारा की जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page