खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा गुरुवार को स्वर्गीय चंद्रशेखर शाह की स्मृति में  सी आर एस टी इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “समान नागरिक संहिता देश के लिए वरदान या अभिशाप” रखा गया था। प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ती अमिता शाह  द्वारा अपने पति स्वर्गीय चंद्रशेखर शाह की स्मृति में किया गया ।

प्रतियोगिता में नगर के 16 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जिसके के पक्ष में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की चयनिका दुमका ने प्रथम, पार्वती प्रेमा जगाती के रक्षित कर्नाटक ने द्वितीय, भारतीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ नैनीताल की तिलक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि सांत्वना पुरस्कार भावना आर्य मोहनलाल साह बालिका इंटर कॉलेज, अर्पित पांडे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय , काव्य जोशी एल पी एस, सरस्वती शिशु मंदिर के कमल सिंह बिष्ट को दिया गया।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

 

विपक्ष में श्रेयांश सरस्वती विहार प्रेमा जगती को प्रथम  ,ख्याति बिष्ट मोहनलाल सब बाल विद्या मंदिर द्वितीय , श्वेता आर्य बालिका मोहनलाल शाह को तृतीय, पुरस्कार दिया गया । सांत्वना पुरस्कार में आशुतोष चौधरी सेंट जेवियर, हर्षजीत लांग व्यू पब्लिक स्कूल, साहिल ,भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ,आरती आर्य सरस्वती शिशु मंदिर, आकाश भारतीय शहीद स्मारक निशांत को दिया गया।

इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशन सिंह मेहता व मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अनुपमा शाह को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सी आर एस टी के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, विशन सिंह मेहता ,अशोक शाह , जगमोहन बिष्ट आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, अच्युत कुमार , डॉ.रेखा  त्रिवेदी ने निभाई ।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रानी शाह, क्लब की  अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, सचिव रमा भट्ट, हेमा भट्ट, जीवन्ती भट्ट, विनीता पांडे, सीमा सेठ, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, कंचन जोशी, सोनू साह, तन्नू सिंह, लीला राज, ज्योति ढौंडियाल, मंजू बिष्ट,आभा साह, आशा पाण्डे, तुसी साह, सरिता त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपा पांडे द्वारा किया गया।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page