खबर शेयर करें 👉

विजेता प्रतिभागियों की सूची ।

नैनीताल । भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ डी ०एस० बी०परिसर नैनीताल के द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हर्ष कुमार ने प्रथम, सुहानी जोशी ने द्वितीय व अजय कुमार ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया । जबकि स्वरचित कुमाऊनी कविता पाठ में दिव्या पांडे प्रथम, नितिन भट्ट द्वितीय और नेहा अधिकारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिन्हें परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने पुरष्कृत किया ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

  इस अवसर पर प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. चंद्रकला रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रकोष्ठ के विषय में जानकारी दी । परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए भाषा संस्कृति कला प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की । प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. निर्मला ढैला बोरा विभाग अध्यक्ष हिंदी व प्रो. शिरीष कुमार मौर्य रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि पांडे ने किया ।
  कार्यक्रम में डॉ. शुभा, डॉ मेधा, डॉ कंचन, डॉ.मथुरा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शोधार्थी शामिल रहे । कुमाऊनी कविता पाठ में 16 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

You missed

You cannot copy content of this page