खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नैनीताल में संजीव आर्य के शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेसियों की भारी भीड़ उमड़ी है । यहां मल्लीताल पन्त पार्क में सभा में जनसमूह की भीड़ जमा है । सभा में कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य अपने पांच साल की उपलब्धियां बता रहे हैं । उनके समर्थन में कांग्रेस के नेता भारी भीड़ के साथ सभा स्थल पर पहुंचे हैं । मंच में विभिन्न संगठनों व कांग्रेस नेताओं की भीड़ है । इस सभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य का रोड शो होना है जो माल रोड से तल्लीताल तक जाएगा ।

ALSO READ:  "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026" कल 13 जून से होगा लोकभवन गोल्फ ग्राउंड नैनीताल में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने की जोरदार तैयारियां,

सभा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,व्यापार मंडल मल्लीताल व तल्लीताल के व्यापारी नेता,होटल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी,नाव,रिक्शा,घोड़ा चालक संघ,वाल्मीकि समाज व शिल्पकार सभा के पदाधिकारी,आशा वर्कर,फड़ व्यवसायी संघ के पदाधिकारी शामिल हैं ।

ALSO READ:  अति दुर्लभ है अधिकमास में सोमवती अमावस्या, शुभ मुहूर्त,महत्व एवं तिथि ।

 

You missed

You cannot copy content of this page