खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने भारी बरसात से नैनीताल विधानसभा में हुए नुकसान के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

इस दौरान भारी बरसात के कारण कोश्याकुटोली तहसील क्षेत्र के साथ ही नैनीताल एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं इस दौरान हुए नुकसान का अति शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल में फंसे हुए नैनीताल विधानसभा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी वार्ता की।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने पी पी जे सरस्वती विहार, बी एस एस वी नैनीताल, डी एस बी परिसर में प्राध्यापकों,कर्मचारियों से की मुलाकात, कई गांवों में भी किया जनसंपर्क ।

 

विधायक सरिता आर्या ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल में फंसे हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु पूर्व में ही आपातकालीन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page