खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में गुलदार ने बुधवार शाम पांच बजे 65 वर्षीय बुजुर्ग नंद किशोर जोशी पुत्र रघुवर जोशी पर हमला कर उन्होंने घायल कर दिया।

 

उन्होंने गुलदार से संघर्ष कर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। गुलदार ने उनके पैर व शरीर में नाखुन लगाये हैं। ग्रामीणों उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल लाये, जहां उनका उपचार चला।

 

प्रधान राधा कुल्याल ने बताया गांव के भजीरा निवासी नंद किशोर जोशी अपने घर के पास ही खेत में काम कर रहे थे। पहले से ही घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। बुजुर्ग ने खुद साहस दिखाकर गुलदार से संघर्ष किया और हो हल्ला कर जान बचाई। उन्होंने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने व मुआवजा देने की मांग की है।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

 

बताया गांव में पिछले 5 दिनों से दहशत का माहौल है। वन विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। इधर ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह पड़ियार, सरपंच चारु चंद्र सिंह, कमल किशोर जोशी, बिपिन चंद्र बेलवाल, हरिश्चंद्र पलड़िया, बुद्धि बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि गांव में पिछले 5 दिनों से दहशत का माहौल है। उन्होंने शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।

ALSO READ:  अवैध शराब के विरुद्ध बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

 

You missed

You cannot copy content of this page