खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नारायननगर वार्ड के सभासद भगवत रावत के प्रयासों से वैभरली व चीना हाउस स्थित पानी की सार्वजनिक टैंकियों में जल संस्थान द्वारा ढक्कन लगाकर उनमें ताले लगाए जाने से स्थानीय लोग खुश हैं । इन टैंकियों में ढक्कन न होने से बंदर,लंगूर आदि पानी को गंदा कर रहे थे । साथ ही कई लोग टैंकी के ऊपर से पाइप डालकर गाड़ी व कपड़े धो रहे थे । जिस कारण स्थानीय लोग इन टैंकियों में ढक्कन लगाने की मांग कर रहे थे । सभासद भगवत रावत ने जल संस्थान द्वारा उनकी मांग पर पानी के टैंकों में ढक्कन लगाये जाने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

भगवत रावत ने बताया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था प्राथमिकता से कराई जा रही है । बलरामपुर हाउस व अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल बदल दिए हैं । अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page