खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी नैनीताल वंदना को मिली थी । जिसके बाद जिलाधिकारी ने  सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और तहसीलदार नैनीताल संजय कुमार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए । मौके पर जब प्रशासन की टीम पहुंची तो कुल 24 बच्चे मदरसे में रह रहे थे ।  सिटी मजिस्ट्रेट और नैनीताल तहसीलदार द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया तो यहां पढ़ रहे सभी बच्चे बीमार पाए गए ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

 

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि मदरसे के कमरों  की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया  । यहां बच्चे बीमार पड़े हुए हैं न ही पीने का पानी स्वच्छ है और न ही यहां पर रहने की व्यवस्था सही की गई है। । जिन कमरों में बच्चे रहते हैं वहां भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिस कारण मदरसा सील कर दिया है और  सभी बच्चों को उनके माता-पिता को बुलाकर घर भेजा जा रहा है ।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page